रांची: मिलाद-उल-नबी शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण के मद्देनजर निकाला गया फ्लैग मार्च

Ranchi: SSP राकेश रंजन के निर्देश पर पर्व मिलाद-उल-नबी को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, शांति और सौहार्दपूर्ण...

Flag - march ranchi

Ranchi: SSP राकेश रंजन के निर्देश पर पर्व मिलाद-उल-नबी को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा आमजनों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

अल्बर्ट एक्का चौक से डोरंडा तक फ्लैग मार्च

इसी क्रम में अल्बर्ट एक्का चौक से डोरंडा तक फ्लैग मार्च किया गया. इसके अतिरिक्त अल्बर्ट एक्का चौक-एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-विक्रांत चौक सहित अन्य संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च और गश्ती की गई. पैदल फ्लैग मार्च के साथ-साथ बाइक दस्ता द्वारा भी विभिन्न मार्गों पर पेट्रोलिंग की गई.

RAF और IRB समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, एसडीओ, सिटी डीएसपी, संबंधित थाना प्रभारी, RAF, IRB, बाइक दस्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए.

ड्रोन से भी की गई निगरानी

फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. ड्रोन के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई तथा प्रतिनियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया.बाइक दस्ते द्वारा मेन रोड होते हुए एकरा और डोरंडा थाना क्षेत्र में भी पेट्रोलिंग की गई.इस दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना, आमजनों में विश्वास बहाल करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करना है.रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च, पैदल गश्ती और विशेष पेट्रोलिंग की जा रही है. संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा विधि-व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है.

अफवाहों से दूर रहने की पुलिस की अपील

रांची पुलिस आमजनों से अपील करती है कि शांति और सौहार्द बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें.रांची पुलिस मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ALSO READ:बोकारो: सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर ‘नेत्रदान महादान’ पखवाड़ा का शुभारंभ किया 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *