सरायकेला: स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ सेवाएं सुनिश्चित करने के DC ने दिए निर्देश

Saraikela: समाहरणालय सभागार में DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त,...

स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ सेवाएं सुनिश्चित करने के DC ने दिए निर्देश

Saraikela: समाहरणालय सभागार में DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, सभी एमओआईसी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.

स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति पर जोर

DC ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों और कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान और नियमित निगरानी पर जोर दिया.

दवा और उपकरणों की उपलब्धता

स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं, उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया. एक्सपायरी के करीब पहुंच रही दवाओं को जरूरत वाले केंद्रों में समय पर भेजने और एक्सपायर्ड दवाओं के नियमानुसार नष्ट करने के निर्देश दिए.

आयुष्मान और टेलीमेडिसिन की समीक्षा

आयुष्मान योजना के लंबित क्लेम का समयबद्ध निष्पादन करने तथा टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

ALSO READ: सरायकेला में होटल के बाहर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 9 राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप

मलेरिया और टीबी नियंत्रण

मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए. वहीं गम्हरिया, कुचाई, चांडिल और खरसावां के टीबी प्रभावित गांवों में विशेष शिविर लगाकर जांच और सैंपल कलेक्शन बढ़ाने को कहा गया.

कुपोषित बच्चों के उपचार पर जोर

DC ने एमटीसी सेंटरों में बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने और चिन्हित कुपोषित बच्चों को समय पर भर्ती कराकर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.DC ने सभी स्वास्थ्य योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, संसाधनों का उचित उपयोग और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *