हजारीबाग: विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय पहुंचे हजारीबाग SP, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Hazaribagh: एसपी, हजारीबाग ने विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर...

Hazaribagh: एसपी, हजारीबाग ने विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान लंबित कांड, वारंट, कुर्की और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की गई. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फौजान अहमद, पुलिस निरीक्षक विद्यावती ओहदार, पुलिस निरीक्षक सह विष्णुगढ़ थाना प्रभारी सुभाष सिंह, चरही थाना प्रभारी अजीत कुमार, टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार और चुरचू थाना प्रभारी अश्वनी कुमार उपाध्याय मौजूद रहे.

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसपी ने कार्यालय में अपराध नियंत्रण से संबंधित संचिकाओं और सभी पंजियों का अवलोकन किया. इस दौरान लंबित कांडों, वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. विष्णुगढ़ अनुमंडल क्षेत्र में फरार चल रहे सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया.

नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में कार्रवाई तेज करने पर जोर

अवैध मादक पदार्थों से संबंधित लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई. एसपी ने ऐसे मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और अनुसंधान में तेजी लाकर लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही क्षेत्र में नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया.

जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से बेहतर समन्वय का निर्देश

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी. निरीक्षण के दौरान अनुसंधान के लिए लंबित सभी कांडों की समीक्षा कर उनका समयबद्ध निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया.
ALSO READ: जामताड़ा: पबिया स्कूल में 19 सदस्यीय प्रबंधन समिति गठित, प्रवीण मंडल अध्यक्ष और पुतुना देवी उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *