Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हॉलीवुड फिल्म ‘The Staircase’ से लिया हत्या का आइडिया, पत्नी की हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में था पति

New Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को...

पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को लेकर कार्रवाई करती पुलिस
पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी

New Delhi: दिल्ली के शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपी कमल सिंह ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते पहले से साजिश रचकर पत्नी कोमल सिंह की हत्या की थी और वारदात के बाद नेपाल भागने की योजना बना रहा था.

30 जुलाई को गगन विहार स्थित घर में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी निगरानी की मदद से आरोपी को मथुरा से गिरफ्तार किया गया. उसके कब्जे से 12.75 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई.

CCTV और तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी जांच ने आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया और फरार आरोपी को मथुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया.

हॉलीवुड फिल्म से लिया था हत्या का आइडिया

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह हॉलीवुड की क्राइम फिल्म The Staircase से प्रभावित था. उसे लगा था कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को ठिकाने लगाने से पुलिस उसके खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाएगी. हालांकि, घटनास्थल से बरामद खून से सनी कैंची और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के किसी अन्य महिला से संपर्क होने के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

ALSO READ: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हाथ, झारखंड सरकार देगी 3 करोड़ रुपये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *