Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) रांची की ओर से शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया. सुबह 7:30 बजे से शुरू हुई इस लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर रिकॉर्ड 1,180 मामलों का निष्पादन किया गया. इसके साथ ही विभिन्न मामलों में कुल 98,10,000 रुपये (अंठानवे लाख दस हजार रुपये) की समझौता राशि प्राप्त की गई.
ALSO READ: ग्रामीणों जलापूर्ति पंप हाउस में चोरी करने पहुंचे चार चोरों ने पंप ऑपरेटर सहित दो को पीटा
लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए उमड़ी भीड़
इस मासिक लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कोर्ट की ओर से काफी समय पहले से ही वादकारियों को नोटिस भेजे जा रहे थे. इस तैयारी का मकसद ज्यादा से ज्यादा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना था ताकि आम जनता को लंबे समय से चल रहे मुकदमों से राहत मिल सके. लोक अदालत के दौरान सुबह से ही अदालत परिसर में मामलों के निपटारे के लिए फरियादियों और वकीलों की भारी भीड़ देखी गई.



