बारी गांव में 16 प्रहर हरि कीर्तन का शुभारंभ, जदयू जिला अध्यक्ष बिश्राम मुण्डा ने दिया सौहार्द का संदेश

Chakardharpur:सोनुवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बारी के ग्राम बारी में शनिवार से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 16 प्रहर हरि कीर्तन का...

Chakardharpur:सोनुवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बारी के ग्राम बारी में शनिवार से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 16 प्रहर हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन काफी धूमधाम एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया. हरि नाम संकीर्तन से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया. इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष बिश्राम मुण्डा पहुंचे एवं पूजा अर्चना किया. इसके साथ ही क्षेत्र की सुख शांति की प्रार्थना की और कहा कि हरि कीर्तन जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारा, शांति और आपसी एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने का माध्यम हैं. उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी. इस मुख्य कार्यक्रम में श्रीमद प्रधान, लक्षमण प्रधान, शिवो प्रधान, अबनी प्रधान, जमनी प्रधान, बैजनाथ प्रधान, भारत प्रधान, ओरूपानाद प्रधान, सूर्य कुमार उर्फ दुलू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

AlsoRead:बांसजोर में उपायुक्त का जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *