बांसजोर में उपायुक्त का जनता दरबार, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Simdega : सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने ग्रामीणों...

Simdega : सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम में उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए. कार्यक्रम का उद्देश्य दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय आने से राहत देना था.

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, आवास, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली, पुल निर्माण, चापाकल, विद्यालय मरम्मत और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे. कई मामलों में उपायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए.

ALSO READ : घर से उठाकर युवक पर किया जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

आवास, जमीन और बुनियादी सुविधाओं की उठी मांग

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, मोबाइल टावर स्थापना, जलमीनार निर्माण तथा भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से उठी. दिव्यांगजनों को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, वहीं एक ग्रामीण को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र मौके पर जारी किया गया.

ALSO READ : चंदवारा में बिजली समस्याओं को लेकर कार्यपालक अभियंता को सौंपा गया आवेदन

जंगल, जल और जमीन बचाने की अपील

उपायुक्त ने जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से जंगल, जल और जमीन की सुरक्षा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जंगल ग्रामीणों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए आग से बचाव और पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है. साथ ही वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए सामुदायिक भागीदारी पर जोर दिया.

ALSO READ : युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित

बाल संरक्षण और योजनाओं की दी जानकारी

उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को कम उम्र में मजदूरी के लिए बाहर भेजना चिंता का विषय है. प्रशासन ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत है. कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, जनगणना-2027, राशन कार्ड और मतदाता पुनरीक्षण अभियान की भी जानकारी दी.

ALSO READ : गिरिडीह में 14 वर्षीय नाबालिग को गर्भवती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *