Simdega: शहरी क्षेत्र के सलडेगा सरना मंदिर के समीप पेड़ से चींटी का अंडा उतारने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर विपिन कोंगाड़ी की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
मृतक के पिता पेत्रुस कोंगाड़ी ने बताया कि उनका पुत्र गुरुवार सुबह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था. इसी बीच करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसे करंट लग गया है. सूचना मिलते ही परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Also Read: मिशन एडमिशन: जानिए राजधानी के विभिन्न कॉलेजों का कट ऑफ, रजिस्ट्रेशन और एडमिशन की प्रक्रिया
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव और आसपास के लोगों में भी शोक व्याप्त है.
