Ranchi: दसवीं एवं बारहवीं के परिणाम जारी हो चुके हैं. इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ-साथ परिजन राजधानी के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए दौड़ लगा रहे हैं. एक तरफ जहां राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं कई कॉलेजों ने कट ऑफ भी जारी कर दिया है.

दूसरी ओर राजधानी के कई कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. अगर आप भी दसवीं एवं 12वीं के छात्र हैं या फिर अपने बच्चों के दाखिले को लेकर परेशान हैं, तो NEWSWAVE आपके लिए संपूर्ण जानकारी लेकर आया है. जानिए राजधानी के प्रतिष्ठित समेत सभी कॉलेजों के नामांकन प्रक्रियाओं की स्थिति :
बीआईटी मेसरा (BIT Mesra, Lalpur)
राजधानी के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शुमार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है. विभिन्न विभागों के लिए कट ऑफ जारी कर दिए गए हैं. जून के प्रथम सप्ताह तक आवेदन लिए जाएंगे.
- BBA/BCA – 70 परसेंटाइल
- MBA – 75 परसेंटाइल (CAT, MAT, XAT, CMAT)
- MCA – 75 परसेंटाइल
- Computer Engineering – 23K-24K JEE Rank (AIR)
- Electronics & Communication Engineering (ECE) – 36K-38K JEE Rank (AIR)
- Electrical & Electronics Engineering (EEE) – 40K-45K JEE Rank (AIR)
- Mechanical Engineering – 46K-48K JEE Rank (AIR)
- Chemical Engineering – 47K-55K JEE Rank (AIR)
- Civil Engineering – 48K-58K JEE Rank (AIR)
- Food Engineering – 52K-62K JEE Rank (AIR)
संत जेवियर कॉलेज में भी शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
वहीं राजधानी रांची के संत जेवियर कॉलेज में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. कॉमर्स छोड़कर साइंस एवं आर्ट्स के लिए कट ऑफ जारी कर दिए गए हैं. बीते 26 मार्च से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो जून के प्रथम सप्ताह तक चलेगी.
विज्ञान संकाय
- B.Sc Math – 95%
- B.Sc Physics – 94.67%
- B.Sc Zoology – 92.80%
- B.Sc Botany – 91.60%
- Chemistry – 91%
आर्ट्स संकाय
- BA – 94.60%
- BBA – 94.40%
- Economics – 94.20%
- English – 93.80%
- Geology – 92.20%
Also Read: रांची : आपसी विवाद में घायल तनवीर की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश, शव के साथ घेरा थाना
जेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज (XISS)
- नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. एडमिशन क्लोज हो चुका है.
मिशनरी कॉलेजों में भी दाखिले की तैयारी तेज
इधर राजधानी स्थित विभिन्न मिशनरी कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें सेंट जॉन्स इंटर कॉलेज, संत पॉल कॉलेज और गोस्सनर कॉलेज शामिल हैं. विभिन्न संकायों के लिए 65% अंक अनिवार्य रखे गए हैं, जहां पहली सूची में प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं इच्छुक छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार दूसरी एवं तीसरी सूची में थोड़ी राहत दी जाती है. हालांकि, नामांकन के लिए न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य होते हैं. कॉलेज प्रबंधन की ओर से अभी इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है. पहली सूची को लेकर 65% की अनिवार्यता बताई गई है.
रांची विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अभी शुरू नहीं हुई प्रक्रिया
वहीं राजधानी के वुमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज और डोरंडा कॉलेज में अब तक नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय द्वारा क्लस्टर नियम में संशोधन को लेकर विचार किया जा रहा है. जून सप्ताह के अंत तक प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
कम अंक वालों को निराश होने की जरूरत नहीं
वहीं जिन छात्रों का कट ऑफ मार्क्स से कम अंक आए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. एडमिशन काउंसलर उज्जवल सिन्हा बताते हैं कि कट ऑफ आधारित सूची जारी होने के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं, तो कॉलेज प्रबंधन राहत भी देता है. जरूरत है लगातार प्रयासरत रहने की. यदि नामांकन से संबंधित कोई सवाल हो, तो छात्र 73198 61813 पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं.
