Click Here
Click Here
Click Here

तस्करों के चंगुल से 20 गोवंश मुक्त, संगठन कार्यकर्ताओं की सक्रियता से प्रशासन हरकत में

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सुकूल खपीया में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश को तस्करों के चंगुल...

Hazaribagh
तस्करों के चंगुल से 20 गोवंश मुक्त

Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के सुकूल खपीया में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 गोवंश को तस्करों के चंगुल से बरामद किया. कार्यकर्ताओं ने तत्काल प्रशासन को इसकी सूचना देकर तस्करों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले में शामिल सभी तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही बरामद गोवंश को ग्रामीणों के बीच वितरित करने की बात कही गई.

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस कार्रवाई में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे. मौके पर जिला सेवा प्रमुख इंगलेश सोनी, प्रखंड मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रखंड सह संयोजक सत्यजीत विद्या अलंकार (मंटू) सहित महुगाई कला पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में गोतस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: डीडीसी ने चास के सुनता पंचायत स्थित ज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *