26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप: हज़ारीबाग ने जीते 8 पदक, दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पर जमाया कब्ज़ा

Hazaribagh: लोहरदगा में 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित 26वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हज़ारीबाग ताइक्वांडो संघ...

26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Hazaribagh: लोहरदगा में 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित 26वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हज़ारीबाग ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. बालिका वर्ग में अंशिका राय और आराध्या राय ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता. वहीं आराध्या केसरी, रिया गोस्वामी और अंतरा कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया. अलंग यशराज ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया.

बालक वर्ग में दो रजत और एक कांस्य

बालक वर्ग में आदित्य कुमार और चिराग कुमार ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कार्तिक कुमार ने कांस्य पदक जीता. निशांत कुमार, विवेक चौधरी और शिवांश राज ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. टीम का नेतृत्व कोच आलोक रंजन और राजशेखर सिन्हा ने किया, जबकि पंकज यादव ने टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभाई. प्रतियोगिता में हज़ारीबाग ताइक्वांडो संघ के दिलीप कुमार ने नेशनल रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दीं.

संघ ने खिलाड़ियों को दी बधाई

हज़ारीबाग ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, सचिव हेमंत कुमार, सह सचिव रोशन गुप्ता, निरंजन यादव सहित संघ के पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

ALSO READ : जामताड़ा: विधिक जागरूकता अभियान,19 जुलाई को लगेगा निःशुल्क मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *