हजारीबाग: सिलवार के श्री जगन्नाथ धाम को मिली नई सौगात, हाई मास्ट लाइट व सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण

Hazaribagh: सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में रविवार को विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई. क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद...

हजारीबाग
भवन का लोकार्पण

Hazaribagh: सिलवार स्थित श्री जगन्नाथ धाम परिसर में रविवार को विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई. क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधायक निधि से निर्मित हाई मास्ट लाइट एवं सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया. इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या मौजूद रही.

धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने कहा कि हाई मास्ट लाइट लगने से श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को रात्रि के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं धार्मिक आयोजनों में भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी.

सामुदायिक भवन बनेगा जनहित का केंद्र

विधायक ने कहा कि नव निर्मित सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा. इससे ग्रामीणों को विवाह, बैठक, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा.

विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास भी लगातार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और विकास कार्यों के समन्वय से ही एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है.
ALSO READ: 26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप: हज़ारीबाग ने जीते 8 पदक, दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पर जमाया कब्ज़ा

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कालेश्वर रजक, रामावतार शर्मा, बिरजू कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि एवं अमनारी मुखिया कृष्णा मेहता, मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, धर्म महतो, जगदीश महतो, राजू प्रसाद, अभय सिंह, दिनेश प्रसाद, विश्वर पंडित, महेश प्रसाद, प्रमेश्वर यादव, संजय मेहता, सुखदेव प्रजापति, बाबूलाल महतो, बालेश्वर प्रसाद, ओम प्रकाश, देवकुमार, उमेश प्रसाद, नरेश यादव, भीम यादव, किशुन महतो, नुनुलाल भुइयाँ, देवनारायण प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *