Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: विधिक जागरूकता अभियान,19 जुलाई को लगेगा निःशुल्क मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर

Jamtara: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार शनिवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह...

जामताड़ा
जागरूकता अभियान

Jamtara: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार शनिवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव एवं पंचायत में ग्रामीणों के बीच विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

ग्रामीणों को दी गई मेगा विधिक शिविर की जानकारी

कार्यक्रम में पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) कार्तिक दत्ता, संजय सेन और विजय कुमार मंडल ने ग्रामीणों को आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले निःशुल्क मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण

पीएलवी ने बताया कि शिविर के दौरान पात्र लाभुकों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, ताकि दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके.

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

शिविर में पेंशन स्वीकृति पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय (निवासी) प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, श्रमिक (लेबर) कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रमाण-पत्रों से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इन सेवाओं का लाभ संबंधित प्रखंडों में आयोजित शिविर के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों की उपस्थिति में लाभुकों को दिया जाएगा.
ALSO READ: हजारीबाग: DVC के भविष्य को लेकर श्रमिक संगठनों की चिंता, निजीकरण के आरोपों पर केंद्र की नीतियों का विरोध

अधिक से अधिक लोगों से शिविर में शामिल होने की अपील

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में भाग लेकर उपलब्ध कानूनी सेवाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं. साथ ही उन्हें उनके अधिकारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *