Saraikela: जिले के एसपी ने पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है. प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एसपी ने जिले में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग की है, जिसके तहत 30 सब-इंस्पेक्टर और एएसआई का तबादला अलग-अलग थानों और चौकियों में कर दिया गया है.
28 जून तक योगदान देने का सख्त अल्टीमेटम:
एसपी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आगामी 28 जून तक हर हाल में अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर योगदान देने का सख्त निर्देश दिया गया है.
इसके साथ ही, एसपी निधि द्विवेदी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों को भी स्पष्ट हिदायत दी है कि जो भी पुलिस पदाधिकारी तय समय सीमा तक अपना नया कार्यभार ग्रहण नहीं करते हैं, उनकी सूची तुरंत जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए.आदेश की अवहेलना या कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर विभाग बेहद सख्त रुख अपना सकता है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

इन सब-इंस्पेक्टर का किया गया तबादला:
फेरबदल किए गए सब-इंस्पेक्टर में विश्वजित कुमार तिवारी, हीरालाल कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय को पुलिस केंद्र सरायकेला से आदित्यपुर थाना, अजय पासवान को पुलिस केंद्र से गम्हारिया थाना, मिरजु हेम्ब्रोम को सरायकेला थाना से राजनगर थाना, प्रकाश कुमार को खरसांवा थाना से चौका थाना, काशीकांत गोराई को आमदा ओपी से आदित्यपुर थाना, बिनोद टुडु को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना, जयराज कुमार सोनी को आदित्यपुर थाना से गम्हारिया थाना, अनिरुद्द सिंह को आर.आई.टी. थाना से कांड्रा थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हारिया थाना से सरायकेला थाना, ललन रविदास को गम्हारिया थाना से चांडिल थाना, शिवजी सिंह को कांड्रा थाना से चांडील थाना, भगवान प्रसाद गौड को चौका थाना से आदित्यपुर थाना में स्थानानांतरण किया गया है.
इन एएसआई का किया गया तबादला:
सत्येंद्र सिंह, सुशील प्रकाश राय को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, मनोज कुमार मिश्रा को यातायात थाना से आदित्यपुर थाना, सुरेंद्र कुमार सिंह को कांड्रा थाना से चांडील थाना, चंदलाल हांसदा, प्रकाश मुर्मु, मो. खलील अंसारी, नागेश्ववर कुमार को आदित्यपुर थाना से पुलिस केंद्र सरायकेला, धर्मेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र सरायकेला से कपाली ओपी, रोपना राम कांशी को गम्हारिया थाना से आमदा ओपी, कमला कुंटिया को पुलिस केंद्र सरायकेला से सरायकेला थाना, कुमारी नंदनी प्रधान को सरायकेला थाना से खरसांवा थाना, राम कुंवर सोरेन को चांडील थाना से खरसांवा थाना, बबलु कुमार मांझी को चौका थाना से दलभंगा ओपी और संजय कुमार को पुलिस केंद्र सत्यापन शाखा से कांड्रा थाना में ट्रांसफर किया गया है.


