झारखंड में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत सभी 24 जिलों को 490 करोड़ रुपये जारी

Ranchi: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों को कुल 490 करोड़...

अबुआ आवास योजना

Ranchi: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के सभी 24 जिलों को कुल 490 करोड़ रुपये जारी किए हैं. ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह राशि योजना के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवंटित की गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस राशि का उपयोग केवल आवास निर्माण पर ही किया जाएगा. सबसे अधिक 32-32 करोड़ रुपये गिरिडीह और जामताड़ा को मिले हैं. वहीं 30-30 करोड़ रुपये रांची, देवघर, दुमका, चतरा, पूर्वी सिंहभूम और पलामू सहित कई जिलों को आवंटित किए गए हैं.

जिलेवार आवंटित राशि

गिरिडीह – 32 करोड़

जामताड़ा – 32 करोड़

रांची – 30 करोड़

देवघर – 30 करोड़

दुमका – 30 करोड़

चतरा – 30 करोड़

पूर्वी सिंहभूम – 30 करोड़

पलामू – 30 करोड़

बोकारो – 25 करोड़

गोड्डा – 25 करोड़

सरायकेला-खरसावां – 25 करोड़

गढ़वा – 20 करोड़

साहिबगंज – 20 करोड़

पश्चिमी सिंहभूम – 20 करोड़

धनबाद – 15 करोड़

हजारीबाग – 15 करोड़

लातेहार – 15 करोड़

पाकुड़ – 15 करोड़

सिमडेगा – 15 करोड़

गुमला – 10 करोड़

लोहरदगा – 10 करोड़

रामगढ़ – 10 करोड़

कोडरमा – 5 करोड़

खूंटी – 1 करोड़

ग्रामीण विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि जारी की गई राशि का उपयोग केवल अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण में किया जाएगा. सभी जिलों को योजना की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप राशि खर्च करनी होगी. साथ ही, वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

AlsoRead:JPSC कार्यालय का घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सैकड़ों अतिरिक्त जवान हैं तैनात

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *