Chaibasa: ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक में संगठन विस्तार एवं SIR अभियान को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री दुर्योधन प्रधान की...

SIR campaign

Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ समितियों को सशक्त बनाने तथा SIR अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बनाया जाए तथा बूथ समितियों को सक्रिय करते हुए संगठन के कार्यक्रमों एवं अभियानों को घर-घर तक पहुंचाया जाए. साथ ही SIR अभियान के अंतर्गत सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ने, बूथ स्तर पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने तथा संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने पर बल दिया गया.

बैठक में कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित 

बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मालती गिलुवा, जिला उपाध्यक्ष श्री गोरखनाथ बोदरा, ग्रामीण मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्री प्रेम प्रधान, श्रीवंत सारंगी, जिला कार्यालय मंत्री श्री कृतिवास प्रधान, अभिजीत भट्टाचार्य, शिवलाल रवानी, मधु दास, टोकलो मंडल अध्यक्ष कांडे पड़िया, दीपक प्रधान, शत्रुघ्न प्रधान, जितेंद्र वाईपाई प्रधान, समरूई, जगतपाल मुंडा, अमर टोप्पो, राकेश तांती, निरंजन महतो, मंडल महामंत्री परमेश बोदरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ.

ALSO READ: सुब्रतो कप में सिमडेगा का जलवा, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की टीम बनी राज्य चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *