करहरिया निवासी बिनोद महतो की हत्या: जांच में जुटी बालीडीह थाना पुलिस

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के कशियाटांड़ में करहरिया निवासी 45 वर्षीय बिनोद महतो का शव संदिग्ध हालात में मिला....

Bokaro: बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरिया पंचायत के कशियाटांड़ में करहरिया निवासी 45 वर्षीय बिनोद महतो का शव संदिग्ध हालात में मिला. शव के सर, पेट और पीठ में कई जगह चोट के निशान है.

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस, खोजी कुत्ते का लिया सहारा

इस हत्याकांड की पड़ताल के लिए पुलिस ने खोजी कुत्ता का सहारा लिया. वहीं, गांव के अन्य लोगों से बात कर हत्यारे तक पहुंचने में जुट गई है. पुलिस एक ओर जांच को आगे बढ़ाती रही, वहीं दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ALSO READ: डोमचांच में अवैध महुआ शराब की 5 भट्ठियां ध्वस्त, 400 किलो जावा महुआ नष्ट

मृतक के पुत्र उदय कुमार साव ने बताया के उसके पिता अक्सर बाहर मजदूरी के जाते रहते थे. कभी-कभार ही गांव में रहना होता था. वहीं, मां और बहन के साथ उदय पेटरवार स्थित ननीहाल में रह कर पढ़ाई करता है. कहा कि शुक्रवार रात को पिताजी गांव आए थे. शनिवार रात को यह घटना घटी. घटना की सूचना पर पेटरवार से गांव पहुंचा.

इधर मृतक के पिता छोटू महतो ने बताया कि वे गांव के मुहाने पर सूरज मोड़ में रहते हैं. ग्रामीणों से रविवार सुबह घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पोता को इस संबंध में बताया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *