मैया सम्मान योजना सत्यापन के दौरान 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Bokaro: रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी में मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन का आयोजन किया गया है. मंगलवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर...

Bokaro: रामरतन उच्च विद्यालय ढोरी में मंईयां सम्मान योजना के भौतिक सत्यापन का आयोजन किया गया है. मंगलवार को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित नोनिया पट्टी निवासी 50 वर्षीय लोहड़ी ठाकुर अपनी पत्नी उपासना देवी को सत्यापन के लिए रामरतन उच्च विद्यालय लेकर जा रहे थे.

Also Read: हजारीबाग के उस गांव की कहानी, जहां कभी नहीं पहुंचे अफसर, वहां की 12 महिलाओं ने ‘सोलर कोल्ड स्टोरेज’ बनाकर लिख दी विकास की नई इबारत

अचानक सड़क किनारे गिर पड़े

इसी दौरान सत्यापन केंद्र परिसर के बाहर सड़क किनारे लोहड़ी ठाकुर अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो पहुंचाया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल मामले की जांच बेरमो पुलिस कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *