संत रविदास की 650वीं जयंती: झारखंड में भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, काशी से आएगी पवित्र मिट्टी

Ranchi: सामाजिक समरसता और समानता के महान प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को प्रदेश भाजपा ने झारखंड में...

650th birth anniversary of Sant Ravidas: BJP to launch Samrasata Sankalp Abhiyan in Jharkhand, holy soil to be brought from Kashi

Ranchi: सामाजिक समरसता और समानता के महान प्रतीक संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती को प्रदेश भाजपा ने झारखंड में बेहद भव्य और ऐतिहासिक बनाने जा रही है. प्रदेश में सामाजिक एकता को मजबूत करने और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक राज्यव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाने जा रही है. शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक एवं कार्यशाला में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया.

अमर कुमार बाउरी ने बताई रूपरेखा

प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने अभियान की पूरी रणनीति साझा की. कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय टीम के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी जोर-शोर से चलाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और समानता लाना है.

यह भी पढ़ें: NEET मुद्दे पर आंदोलन को राजद का समर्थन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

काशी से आएगी मिट्टी

• संत शिरोमणि रविदास जी की पावन जन्मस्थली काशी (वाराणसी) से पवित्र मिट्टी लाने के लिए भाजपा का एक विशेष दल रवाना होगा.
• काशी से मिट्टी लेकर लौटने वाली यह टोली 29 जुलाई को गढ़वा, पलामू, लातेहार और लोहरदगा होते हुए रांची पहुंचेगी. पूरे रास्ते में इस टोली का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा.
• काशी से लाई गई इस पवित्र मिट्टी को झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा.
• इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

संत रविदास के सामाजिक समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने पूरे जीवन काल में ऊंच-नीच और जात-पात के भेदभाव को मिटाकर मानव समाज में प्रेम, समरसता और भाईचारे की स्थापना का संदेश दिया था. 29 जुलाई से शुरू हो रहा यह लंबा अभियान झारखंड के कोने-कोने में संत रविदास जी के इन्हीं अमूल्य विचारों की अलख जगाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *