NEET मुद्दे पर आंदोलन को राजद का समर्थन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Ranchi: NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन देने...

RJD supports agitation on NEET issue, targets central government

Ranchi: NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन देने का ऐलान किया है. पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि परीक्षा व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और व्यापक होगा. राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा ने कहा कि देश में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा छात्र आंदोलन आने वाले दिनों में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पेपर लीक को गंभीर अपराध बताया है, लेकिन केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा. राजद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई. इस मौके पर राजद नेता कैलाश यादव ने भी छात्र आंदोलन के समर्थन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए विपक्ष की एकजुटता पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक के विरोध में कल कांग्रेस का देशव्यापी मार्च, कांग्रेस ने कहा- छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने की जरूरत

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *