Palamu: कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
BJP जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नैतिक अधिकार खो चुकी है और जनता उसकी नीति व नियत को समझ चुकी है.
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, सभी ने कांग्रेस से अपने कथित दोहरे रवैये पर जवाब देने की मांग की.
