Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चांडिल में 67 वर्षीय पूर्व ANM की हत्या, जमीन-रुपये के विवाद में पोते पर हमला करने का आरोप

Seraikela: नीमडीह थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी, स्टेशन बस्ती चांडिल में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया...

Seraikela: नीमडीह थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी, स्टेशन बस्ती चांडिल में मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान 67 वर्षीय सुप्रित्रि रानी मजूमदार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह पूर्व एएनएम थीं और विधवा थीं. घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल टीएमएच अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

जमीन और रुपये को लेकर चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच सुप्रित्रि रानी मजूमदार का अपने पोते के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि परिवार में पहले से जमीन और रुपये को लेकर विवाद चल रहा था. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पोते ने तेजधार हथियार से अपनी दादी पर हमला कर दिया.

खून से लथपथ हालत में मिलीं बुजुर्ग महिला

हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं. घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटनास्थल से चश्मा और लाठी बरामद

घटना के बाद घटनास्थल पर खून के निशान पाए गए. वहीं टेबल पर चश्मा और पास में लाठी भी पड़ी मिली. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के दौरान कुछ लोगों ने गोली चलने जैसी आवाज सुनने की बात भी कही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

परिवार के सदस्य ने बताई घटना की जानकारी

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह छत पर कपड़े सुखा रहे थे. इसी दौरान आवाज सुनकर नीचे आए तो देखा कि उनकी सास खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थीं. आरोप है कि घटना के बाद पोता मौके से फरार हो गया. इसके बाद घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

बहू की भी बिगड़ी तबीयत

घटना के बाद मृतका की बहू की भी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है. परिजन उन्हें टेंपो से चांडिल स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां उनका इलाज कराया गया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद नीमडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. नीमडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: मोरहाबादी से छात्रों के नाम हेमंत का संदेश: आपका अधिकार आपको मिलेगा, कोई आपको भटका नहीं सकता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *