Click Here
Click Here
Click Here

ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा : रांची की 74 वर्षीय महिला से 9.10 लाख की साइबर ठगी

Ranchi: राजधानी रांची में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 74 वर्षीय महिला से 9 लाख 10 हजार रुपये की...

Ranchi: राजधानी रांची में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने 74 वर्षीय महिला से 9 लाख 10 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में कोतवाली थाना क्षेत्र के ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड, लालजी हीरजी रोड निवासी बनशीशिखा बनर्जी ने साइबर अपराध थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया. शुरुआत में उन्होंने मैसेज को नजरअंदाज किया, लेकिन बार-बार कॉल और मैसेज आने के बाद उन्होंने बात करनी शुरू की. इसके बाद ठगों ने उन्हें “VIP Group Bridge” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया, जिसमें करीब 68 सदस्य थे और सभी लोग ट्रेडिंग में मुनाफे की बात करते थे. ग्रुप में दिखाए जा रहे कथित मुनाफे से प्रभावित होकर महिला ने निवेश करना शुरू कर दिया. ठगों ने उन्हें EPQC Prime नामक एक एप भी इंस्टॉल कराया, जिसमें निवेश और लाभ का फर्जी विवरण दिखाया जाता था.

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर कराया निवेश, झांसा देकर वसूले पैसे

आरोप है कि ठगों ने अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से संपर्क कर हर बार अलग-अलग यूपीआई आईडी और बैंक खातों में पैसे जमा कराए. इस दौरान खुद को सौरभ राठौर और सौरभ चौधरी बताने वाले लोगों ने उनसे कुल 9.10 लाख रुपये ले लिए. जब ठगों ने और पैसे की मांग की तो महिला आईसीआईसीआई बैंक पहुंची. वहां बैंक अधिकारी ने उनके फोन और लेनदेन की जानकारी देखकर बताया कि वह साइबर ठगी की शिकार हो चुकी हैं. इसके बाद महिला ने साइबर अपराध थाना में केस दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *