Ranchi : जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा मामले में जांच कर रही रांची पुलिस की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई से अरुण शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अरुण शर्मा परीक्षा आयोजित कराने और डेटा मैनेजमेंट से जुड़ी एजेंसी बिनसिस (Binsys) कंपनी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच के दौरान बिनसिस कंपनी की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी. इसके बाद रांची पुलिस की टीम ने मुंबई में दबिश देकर अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर आई है. जहां उससे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी. जानकारी के मुताबिक बिनसिस कंपनी के पास परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा और लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी थी. अरुण शर्मा की गिरफ्तारी से इस पूरे सिंडिकेट में शामिल अन्य सफेदपोशों और बिचौलियों के चेहरों से पर्दा हटने की उम्मीद है.
Home » झारखण्ड » रांची » JSSC CGL परीक्षा मामला: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई से बिनसिस कंपनी का अरुण शर्मा गिरफ्तार
JSSC CGL परीक्षा मामला: रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई से बिनसिस कंपनी का अरुण शर्मा गिरफ्तार
Ranchi : जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा मामले में जांच कर रही रांची पुलिस की विशेष टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...
सम्बंधित ख़बरें
