Ranchi: झारखंड के छह वामदलों ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है. वामदलों ने फैसला लिया है कि 25 से 31 अगस्त तक पूरे राज्य में इस विधेयक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान सभी जिलों के प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकायों में विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध किया जाएगा. इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर नुक्कड़ सभाएं भी आयोजित की जाएंगी. राजधानी रांची में लोकभवन के पास प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा. वामदलों ने कहा है कि आंदोलन के अगले चरण में दूसरे धर्मनिरपेक्ष दलों और जनसंगठनों को भी साथ लिया जाएगा. इसके बाद केंद्र सरकार के प्रतिष्ठानों का घेराव और झारखंड बंद का ऐलान किया जा सकता है.

झारखंड को 13 हजार करोड़ के नुकसान का दावा
वामदलों का आरोप है कि संसद के दोनों सदनों में बिना पर्याप्त चर्चा के इस विधेयक को पास किया गया. उनका कहना है कि इससे राज्यों के अधिकार कमजोर होंगे. वामदलों के मुताबिक, कानून बनने के बाद झारखंड को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है. इससे राज्य में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाओं के लिए पैसे की कमी हो सकती है और कुछ योजनाओं पर असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में तेजस्वी, बोले- जेल से डरने वाले नहीं
छह वामदल आंदोलन में शामिल
इस आंदोलन में सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन, एसयूसीआई (सी), फारवर्ड ब्लॉक और आरएसपी शामिल हैं.

