रिम्स में साल के अंत तक सभी जरूरी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

Ranchi: रिम्स में इस साल के अंत तक सभी जरूरी टीचिंग पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. आज स्वास्थ्य, चिकित्सा...

रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक

Ranchi: रिम्स में इस साल के अंत तक सभी जरूरी टीचिंग पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. आज स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रिम्स सेलेक्शन कमेटी की बैठक हुई. बैठक में रिम्स में डॉक्टरों और कर्मचारियों की स्थिति, खाली पदों और स्टाफ की जरूरत की समीक्षा की गई.

खाली पदों को भरने पर जोर

अपर मुख्य सचिव ने रिम्स में खाली और कार्यरत पदों की पूरी जानकारी तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिस विभाग में जितने कर्मचारियों की जरूरत है, उसी के अनुसार पदों का सही तरीके से आकलन किया जाए. इसके बाद जरूरत के अनुसार पदों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने को कहा गया.

मेडिकल शिक्षा और मरीजों को मिलेगा लाभ

बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के अलावा एएनएम, जीएनएम और दूसरे कर्मचारियों के पदों पर भी चर्चा हुई. पदोन्नति के लिए साफ और पारदर्शी नियम बनाने का निर्देश दिया गया.अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इस साल के अंत तक रिम्स में सभी जरूरी टीचिंग पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाए. भर्ती और नियुक्ति से जुड़े सभी काम समय पर पूरा करने को कहा गया.

रिम्स में 100% लागू होगा HMIS

बैठक में रिम्स में HMIS को 100 प्रतिशत लागू करने पर भी जोर दिया गया. रिम्स के सभी विभागों में HMIS का पूरा इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.सभी विभागाध्यक्षों को अपने विभाग में HMIS को पूरी तरह लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है. इसका उद्देश्य रिम्स की स्वास्थ्य सेवाओं को ज्यादा डिजिटल और व्यवस्थित बनाना है.

ALSO READ: चाईबासा: टेबो पुलिस ने बाढ़ और सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *