छात्र आंदोलन खत्म होते ही BJP की राजनीतिक दुकान बंद: कांग्रेस

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों...

BJP's political shop will shut down as soon as the student movement ends: Congress

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने छात्रों के आंदोलन के समाप्त होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन खत्म होने के साथ ही भाजपा के पास सरकार को घेरने का एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा खत्म हो गया है. सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म, जाति, घुसपैठ और छात्र आंदोलन जैसे मुद्दों के जरिए राज्य में राजनीति कर रही थी. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन छात्रों ने संयम बनाए रखा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड के चार पूर्व सीएम सहित प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं से गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्य की वर्तमान हालात से कराया अवगत

‘सीबीआई जांच की मांग के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश’

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू पर भी निशाना साधा. सोनाल शांति ने आरोप लगाया कि भाजपा आंदोलन को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहती थी और सीबीआई जांच की मांग के जरिए सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई. हालांकि, छात्रों ने भाजपा की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया. इसके बाद परीक्षाओं को रद्द करने, सीआईडी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और सेवानिवृत्त जज से जांच कराने जैसे फैसले लिए गए. उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की अच्छी मिसाल है. कांग्रेस ने छात्रों के फैसले का स्वागत किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *