Ranchi: शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में, हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) लिमिटेड के पुनरुद्धार (रिवाइवल) के लिए गठित 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय उप-समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. बैठक के दौरान एचईसी, रांची की मौजूदा आर्थिक और कार्यप्रणाली से जुड़ी परिस्थितियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. संस्थान को पटरी पर लाने और इसके पुनरुद्धार के लिए आगामी कार्य योजनाओं को लेकर गहन चर्चा हुई. इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्यसभा के उप-समिति अध्यक्ष एवं सांसद तिरुची शिवा, सांसद विजय हांसदा, सांसद सुलता देव, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सांसद हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल और सांसद चंदन चौहान उपस्थित रहे.

ALSO READ: हजारीबाग: माधोपुर के विकास पर बनी सहमति, पुनर्वास और रोजगार के दो मुद्दों पर पेंच

