हजारीबाग: GCERT के उप सचिव ने पीएम श्री उच्च विद्यालय गंगपांचो का किया निरीक्षण

Hazaribagh: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के उप सचिव जागो चौधरी एवं टीम के द्वारा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय...

Hazaribagh: झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रांची के उप सचिव जागो चौधरी एवं टीम के द्वारा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगपांचो का निरीक्षण किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई बिंदुओं की गहनता से जांच की.

निरीक्षण के दौरान शिक्षण कार्यशैली देखकर टीम ने सराहना की. वहीं अधिकारियों ने प्राथमिक स्तर पर नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया. विद्यालय प्रबंधन समिति को विद्यालय में अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ने तथा शिक्षा के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया.

शिक्षकों की कमी बताई गई

वहीं प्रधानाध्यापक राजेश कुमार के द्वारा विद्यालय में माध्यमिक के विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के शिक्षकों की कमी बताई गई. इस पर उप सचिव के द्वारा सभी शिक्षकों की कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया. विदित हो कि विद्यालय की दो छात्राओं का हाल ही में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए अधिकारियों ने प्रशंसा की.

Also Read:बोकारो: इस वित्तीय वर्ष में MDM का नहीं मिला पैसा, स्कूल प्रबंधन की बढ़ी परेशानी, MDM बंद होने का मंडरा रहा खतरा

MDM की गुणवत्ता की भी हुई जांच

वहीं अधिकारियों ने एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन चख कर देखा एवं उसकी सराहना की. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *