कोडरमा: दूधपनिया में मामूली विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, दोनों पक्षों से 5 लोग घायल

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत स्थित दूधपनिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो...

दोनों पक्षों में विवाद

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत स्थित दूधपनिया गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना में दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्लास्टर कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पहले पक्ष की घायल सरिता देवी ने बताया कि घर में प्लास्टर कराने को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. वहीं दूसरे पक्ष की विमला देवी ने बताया कि गांव के ही सहदेव यादव की पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. इसी दौरान सरिता देवी बीच में आ गईं, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई.

ईंट-पत्थर चलने से पांच लोग घायल

मारपीट और पथराव की घटना में सरिता देवी (36), उनके पति कौलेश्वर यादव, शांति मसोमत (70), विमला देवी और ममता देवी घायल हुई हैं. सभी घायल दूधपनिया, बच्छेडीह के निवासी बताए गए हैं.

दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से नवलशाही थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. विवाद के वास्तविक कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.

ALSO READ: चाईबासा: कराईकेला में JLKM का सदस्यता अभियान, कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *