Chaibasa: कराईकेला में JLKM पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी उपस्थित रहे.

सभी 18 प्रखंडों में होगा कमेटियों का पुनर्गठन
जिला अध्यक्ष राजेंद्र मेलगांडी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी 18 प्रखंडों में जल्द ही प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा. इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम जनता को पार्टी से जोड़ा जाएगा.
जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का दावा
उन्होंने कहा कि JLKM पार्टी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पार्टी आम लोगों की आवाज बनकर उनकी मूलभूत समस्याओं, अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगी. संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने की जरूरत है.
इन लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
सदस्यता अभियान के दौरान शांत बोदरा, विपिन सुम्बरई, गोपाल होनहागा, वीजू नायक, पुरोषोत्तम गागराई, मदन मोहन बोदरा, रामलाल नायक, चन्द्रभागा नायक, अमरीश महतो, नन्दलाल कुटी और चंदू पुरती ने JLKM पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

