Hazaribagh: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के तमाम सहायक अध्यापकों ने मध्य विद्यालय बरकट्ठा में प्रखंड अध्यक्ष सुकर ठाकुर के नेतृत्व में शहीद पारा शिक्षक मुनेश्वर का 18वां शहादत दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद मुनेश्वर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद सहायक अध्यापकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को नमन किया.

अधिकारों के लिए शहीद मुनेश्वर के योगदान को किया याद
इस अवसर पर सहायक अध्यापक अरुण मंडल ने कहा कि शहीद मुनेश्वर की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने सहायक अध्यापकों के अधिकार और हित के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि शहीद मुनेश्वर ने जिन सपनों के लिए संघर्ष किया, उन्हें साकार करना सभी सहायक अध्यापकों का दायित्व है.
दर्जनों सहायक अध्यापक रहे मौजूद
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक एवं प्रखंड अध्यक्ष सुकर ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, राजेश ठाकुर, अरुण मंडल, श्याम किशोर पांडेय, राघवेंद्र लाल, विजय कुमार, सहदेव नायक, गोपेश्वर प्रसाद, मोहम्मद रुस्तम, मनमोहन दास, भीखन प्रजापति, रामचंद्र प्रसाद समेत दर्जनों सहायक अध्यापक मौजूद रहे.
ALSO READ: रामगढ़: भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें भी जब्त

