Ramgarh: जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी मुकेश लुनायत को 22 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित एक गुमटी में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए DSP (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

गुमटी से घर तक छापेमारी, 22 किलो से अधिक गांजा बरामद
पुलिस टीम जब सुभाष चौक पर दुर्गा मंदिर के पास गुमटी पर पहुंची, तो पुलिस बल को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. छापेमारी दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया. गुमटी की तलाशी लेने पर 960 ग्राम गांजा बरामद हुआ. इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उसके घर पर छापेमारी की गई, जहां से 16 अलग-अलग पैकेट में रखा कुल 21.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. कुल मिलाकर पुलिस ने 22.200 किलोग्राम अवैध गांजा ज़ब्त किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितेश कुमार और पुरुषोत्तम कुमार सिंह शामिल है.

