सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार दिखेगा कांतारा फिल्म का थीम

Ranchi: सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस साल होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए मारवाड़ी भवन...

'Bhoomi Pujan' held for the Satya Amarlok Durga Puja Pandal; this year, the theme will be based on the movie *Kantara*.

Ranchi: सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस साल होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल के निर्माण के लिए मारवाड़ी भवन में भूमि पूजन किया गया. पूजा पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ संपन्न हुई. भूमि पूजन के यजमान सुरेश जैन रहे, जबकि मुख्य आचार्य सुभाष दाधीच ने पूजा कराई. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सचिव कमल कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष रवि नारसरिया और सहसचिव विकास वर्मा समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे.

सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा का है 48वां वर्ष 

इस वर्ष सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा का 48वां वर्ष है. पूजा पंडाल की लंबाई 90 फीट, चौड़ाई 50 फीट और ऊंचाई करीब 70 फीट होगी. पंडाल को पश्चिम बंगाल के कांटाई के शुभेंदु विश्वकर्मा तैयार करेंगे, जबकि मां दुर्गा की प्रतिमा मेदिनीपुर के अनूप गोराई बनाएंगे.

ALSO READ : हजारीबाग: जिम्मेदार विभाग नहीं ले रहे सुध, सुविधाएं विकसित करने में करोड़ों खर्च, रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *