प्राथमिकता के आधार पर जनता की सभी समस्याओं का होगा समाधान: डॉ. रामेश्वर उरांव

Lohardaga: पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उरांव ने सोमवार को भंडरा...

All public grievances will be resolved on a priority basis: Dr. Rameshwar Oraon

Lohardaga: पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक एवं आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति डॉ. रामेश्वर उरांव ने सोमवार को भंडरा प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आमजनों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की. जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचे. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड तथा वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे. विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से बातचीत की और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

‘सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता’

इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रखंड मुख्यालयों तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं और कठिनाइयों को नजदीक से समझना तथा उनके समाधान की दिशा में तत्काल पहल करना है. उन्होंने कहा कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए लगातार जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाया जा रहा है. विधायक ने कहा कि गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है. अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, राशन, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ-साथ विधायक निधि के माध्यम से भी क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को गति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, कहा- झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल की अनियमितताओं की CBI से कराएं जांच

All public grievances will be resolved on a priority basis: Dr. Rameshwar Oraon

‘जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें अधिकारी’

डॉ. उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं की जानकारी स्थानीय स्तर पर पहुंचकर ही बेहतर तरीके से मिल सकती है. इसलिए प्रखंड मुख्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों से सीधे संवाद किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके. जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया. विधायक ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, प्रखंड प्रमुख सुनीता कच्छप, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, युवा प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडुंग, हमीद अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, शशिकांत उरांव, हरिदास उरांव, चंदर उरांव, फगुवा उरांव, परमेश्वर उरांव, हसबुल खान, बिरसू उरांव, रंजन उरांव, काले उरांव, जमील अंसारी, शमीम अंसारी, गंगा उरांव, भद्र उरांव, बुद्धदेव उरांव, गरभु उरांव, दयानंद उरांव, गुलशन उरांव, सलाउद्दीन अंसारी, राजेश मिंज, कैलाश उरांव, शशि उरांव, राजकुमार उरांव, कृष्णा उरांव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *