हजारीबाग: देवेंद्र नाथ महतो की चौबीस जिला यात्रा कटकमसांडी पहुंची, युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Hazaribagh: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की चौबीस जिला यात्रा मंगलवार को कटकमसांडी पहुंची. करीब 11:30 बजे कटकमसांडी...

Hazaribagh: Devendra Nath Mahto’s 24-district tour reaches Katkamsandi; he targets the government over the future of the youth.

Hazaribagh: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की चौबीस जिला यात्रा मंगलवार को कटकमसांडी पहुंची. करीब 11:30 बजे कटकमसांडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय युवाओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद देवेंद्र नाथ महतो ने शहीद दीपक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद उन्होंने कटकमसांडी के युवाओं और छात्रों को संबोधित किया. अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि आज झारखंड का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है. प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार विवाद और न्यायिक प्रक्रिया के कारण हजारों-लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

SSC-CGL-JPSC मामलों में स्टे हटना चाहिए और CBI से जांच की मांग 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि JSSC CGL और JPSC से जुड़े मामलों में स्टे हटना चाहिए तथा पूरे मामले की CBI से जांच कराई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा. यह केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का मुद्दा नहीं है, बल्कि झारखंड के लाखों छात्र-छात्राओं और युवाओं के भविष्य का सवाल है. उन्होंने कहा कि जिन युवाओं ने वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है, उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अभ्यर्थियों के हित में ठोस निर्णय लेने की मांग की.

युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा : देवेंद्र नाथ महतो

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं होगा. जब तक परीक्षा से जुड़े मामलों का निष्पक्ष समाधान नहीं होता और युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने कटकमसांडी के युवाओं से भी अपने अधिकार और भविष्य के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया. चौबीस जिला यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने स्थानीय युवाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं. कार्यक्रम के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके भविष्य को सुरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है.

ALSO READ : झारखंड के नियमित DGP की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: एमिकस क्यूरी को नोट सौंपने का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *