पलामू: एक रुपए में कराएं धान-मक्का का फसल बीमा, 31 अगस्त अंतिम तिथि

Palamu: जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित बिरसा प्रधानमंत्री...

Palamu: Get Paddy and Maize Crops Insured for Just One Rupee, August 31 Last Date
Palamu: Get Paddy and Maize Crops Insured for Just One Rupee, August 31 Last Date

Palamu: जिले के किसानों को प्राकृतिक आपदा से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस वर्ष धान और मक्का की फसल का बीमा महज एक रुपए की लागत पर कराया जा रहा है. योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास अब सीमित समय बचा है. फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है.

किसानों से समय रहते बीमा कराने की अपील

हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पलामू जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान और मक्का की फसल का बीमा कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर है. सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को हर वर्ष फसल नुकसान का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति में फसल बीमा किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करता है.

अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें किसान

कृष्णा बैठा ने कहा कि सरकार की इस योजना का उद्देश्य फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक राहत उपलब्ध कराना है. मात्र एक रुपए के टोकन पर बीमा कराने का अवसर किसानों के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने खेत में धान और मक्का के वास्तविक फसल आच्छादन के अनुसार बीमा कराएं और अंतिम तिथि का इंतजार न करें.

उन्होंने पैक्स एवं संबंधित कर्मियों से भी किसानों को योजना की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि फसल बीमा किसानों की मेहनत और पूंजी को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के जोखिम से बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. जिले के सभी किसान 31 अगस्त से पहले फसल का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाएं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *