टाटा स्टील कर्मचारियों को SBI देगा 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना कवर

Newswave: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बैंकिंग और बीमा से जुड़ी सुरक्षा बढ़ाने की पहल की गई है. टाटा स्टील और...

tata-steel-sbi

Newswave: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बैंकिंग और बीमा से जुड़ी सुरक्षा बढ़ाने की पहल की गई है. टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच आज वेतन खाते और वेतन पैकेज को लेकर समझौता हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा समेत कई वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी.इस समझौते की सबसे बड़ी खासियत 1.10 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर है. इसमें 1 करोड़ रुपये का मुख्य दुर्घटना बीमा और डेबिट कार्ड के जरिए मिलने वाला 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त कवर शामिल है. बीमा की राशि कर्मचारी के वेतन स्लैब और संबंधित पैकेज की पात्रता पर निर्भर करेगी.

संविदा कर्मचारियों को भी जोड़ा जाएगा

SBI की वेतन पैकेज सुविधा का लाभ टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों को पहले से मिल रहा है. अब पात्र संविदा कर्मचारियों को भी इस दायरे में लाने की पहल की गई है. इससे बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बैंकिंग और बीमा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है.खास बात यह है कि निर्धारित वेतन पैकेज के तहत मिलने वाली इन सुविधाओं के लिए कर्मचारियों से अलग से शुल्क नहीं लिया जाएगा.

परिवार के लिए भी बीमा सुरक्षा

वेतन पैकेज में कर्मचारी के परिवार के लिए भी सुरक्षा का प्रावधान है. SBI रिश्ते खाते के गोल्ड और उससे ऊपर के पैकेज में परिवार के अधिकतम चार सदस्यों को 5-5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिल सकता है. यानी परिवार के लिए कुल 20 लाख रुपये तक का कवर उपलब्ध होगा.इसके अलावा दुर्घटना में अभिभावक की मृत्यु होने पर बच्चों की स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता और अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए 5-5 लाख रुपये तक का प्रावधान है. इन सुविधाओं का लाभ निर्धारित नियमों और पात्रता के आधार पर मिलेगा.

बीमा के साथ कई दूसरी सुविधाएं भी

वेतन पैकेज के तहत कर्मचारियों को सिर्फ दुर्घटना बीमा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य बीमा, सुपर टॉप-अप, दिव्यांगता कवर और एयर एक्सीडेंट कवर जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं. इसके अलावा एयरपोर्ट लाउंज, यात्रा, स्वास्थ्य जांच, जिम, स्पा, गोल्फ, फिल्म टिकट और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी पैकेज के अनुसार उपलब्ध होंगी. SBI झारखंड के महाप्रबंधक एवं राज्य प्रमुख बेनुधर पाढ़ी ने कहा कि टाटा स्टील के साथ बैंक का पुराना संबंध है. नए समझौते के जरिए पात्र संविदा कर्मचारियों तक भी वेतन पैकेज की सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

ALSO READ: झारखंड से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी: 45 साल पुराने डबल मर्डर केस में न्यायिक तंत्र की विफलता पर जताई चिंता, 70 वर्षीय बुजुर्ग की सजा निलंबित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *