Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से विश्वविद्यालय स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर का आयोजन मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में किया गया. एकदिवसीय चयन शिविर में विभिन्न महाविद्यालयों के NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

दौड़, परेड, साक्षात्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ चयन
चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, व्यक्तित्व और प्रतिभा का आकलन किया गया. इसके लिए दौड़, परेड, साक्षात्कार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं. प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. शिविर में संत कोलम्बा कॉलेज, GM इवनिंग कॉलेज, गिरिडीह कॉलेज, रामगढ़ कॉलेज, आदर्श कॉलेज, UCET, लॉ कॉलेज और अन्नदा कॉलेज के प्रतिभागियों ने भाग लिया.
चयनित स्वयंसेवक राज्य स्तरीय शिविर में लेंगे हिस्सा
विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित प्रतिभागी आगामी 8 सितंबर से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड चयन शिविर में हिस्सा लेंगे. यह शिविर क्षेत्रीय निदेशालय, पटना की प्रत्यक्ष देखरेख में विनोबा भावे विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा. राज्य स्तरीय चयन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड में आगे भाग लेने का अवसर मिलेगा.
चयन समिति में ये रहे शामिल
चयन प्रक्रिया के दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जॉनी रूफिना तिर्की, पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सरिता सिंह और NCC के एनओ डॉ. शत्रुघ्न पांडे उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में पूर्व आरडी पुरुषोत्तम कुमार, आकाश लोहरा, बनवारी मंडल, अंकित अग्रवाल, संजना कुमारी, मुकुल और गुलशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में डॉ. उमेश ठाकुर, डॉ. शोभा कुजूर, डॉ. उर्मिला, डॉ. खेमलाल महतो और डॉ. रोशन कुमार भी मौजूद रहे.
स्वयंसेवकों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी
संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में रूपा, सोनू और स्वयंसेवक राहुल, रिजा, नकुल, रोहित, ओमप्रकाश, सचिन, प्रिंस, अजीत, रीता और ऋतिक समेत अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिविर के दौरान प्रतिभागियों में अनुशासन, देशभक्ति और गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिनिधित्व करने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला.
Also Read : गिरिडीह: रात के अंधेरे में घर में घुसे 5-6 संदिग्ध चोर, शोर मचाने पर भागे

