Ramgarh: राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस के बेड़े में 20 नए पेट्रोलिंग वाहन शामिल हो गए हैं. मंगलवार, 25 अगस्त को जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीसी और एसपी मुकेश लुनायत ने संयुक्त रूप से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया.
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे संसाधनों के उन्नयन अभियान के द्वितीय चरण के तहत ये वाहन जिले को सौंपे गए हैं. इससे पहले प्रथम चरण में रामगढ़ पुलिस को 13 पेट्रोलिंग चार-पहिया वाहन और 19 दो-पहिया गश्ती वाहन उपलब्ध कराए गए थे.


आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी का संकल्प:
– नए गश्ती वाहनों के बेड़े में शामिल होने से जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन रिस्पॉन्स सिस्टम में बड़ा बदलाव आएगा.
– आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर मिलने वाली शिकायतों पर पुलिस की रिस्पॉन्स टाइमिंग काफी बेहतर होगी.
– जिले के आपराधिक दृष्टि से संवेदनशील और दूरदराज के इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी.
– मुख्य मार्गों, अंतर-जिला सीमाओं और शहर के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच अभियान चलाने में मदद मिलेगी.
– सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ने से आम जनता में सुरक्षा का अहसास मजबूत होगा और अपराधियों में खौफ बनेगा.
– जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए ये अत्याधुनिक वाहन रामगढ़ में आधुनिक और प्रभावी पुलिसिंग की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.
ALSO READ: हजारीबाग: विष्णुगढ़ SDPO कार्यालय पहुंचे हजारीबाग SP, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

