Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. अभियोजन पक्ष ने केस डायरी पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांग. दोनों की याचिका पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी.

मास्टर माइंड सहित गिरोह छह सदस्य तथा चार अभ्यर्थी अभी भी हैं जेल में बंद
मास्टर माइंड अतुल वत्स तथा गिरोह के सदस्य विकास कुमार, आशीष कुमार,योगेश कुमार, मुकेश कुमार व बिहार से पकड़े गये तीन सदस्य सहित सात अभी भी जेल में बंद हैं. उनके अलावा अब चार अभ्यर्थी भी जेल में हैं.
क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. 12 अप्रैल की रात अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाये जा रहे थे. मामले में अभ्यर्थियों सहित 166 आरोपियों को तमाड़ पुलिस ने रड़गांव से गिरफ्तार किया था. उसमें सरगना सहित पांच मास्टरमाइंड, सात महिला व 152 अभ्यर्थी सहित 164 आरोपी शामिल हैं. जमानत के लिए 83 याचिका दाखिल गयी थी , जिसमें 78 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आरोपियों को जमानत दी.
रड़गांव के नर्सिंग कॉलेज में हुई थी छापेमारी
तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में पुलिस छापेमारी के दौरान इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था. जांच में सामने आया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे और संगठित गिरोह इस धांधली को अंजाम दे रहा था. अभ्यर्थियों से परीक्षा के पहले तीन लाख व उसके बाद नियुक्ति के समय 10 लाख रुपये पर देना तय किया गया था. लेकिन रड़गांव में इतनी संख्या लोगों के जमा होने पर ग्रामीणों को नक्सली या आपराधिक गतिविधियों का शक होने पर पुलिस को सुचना दी थी उसके बाद मामले का खुलासा हुआ था.
ALSO READ : कांके में स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

