Ranchi: राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों JPSC -JSSC की 22 परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश के बाद अब सिविल जज परीक्षा रद्द किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.सरकार के फैसले से प्रभावित राहुल सिंह और श्वेताभ पांडेय समेत एक दर्जन लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकार के फैसले को चुनौती दी है. याचिका में सिविल जज परीक्षा को रद्द करने के सरकार के निर्णय को रद्द करने की मांग की गई है. यह मामला हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस दीपक रौशन की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकता है और इस मामले में जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट से आग्रह किया जाएगा.

ALSO READ : बोकारो: चंदनकियारी-चास में सर्वे की त्रुटियों से 10 लाख लोग प्रभावित, री-सर्वे की मांग

