Ranchi: राजधानी रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र के मधु कोडा पेट्रोल पंप के पास स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस में हुई चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के तीनों स्मार्टफोन बरामद कर लिए हैं. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समीर नायक के रूप में हुई है. आज पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 अगस्त 2026 की रात करीब 3 बजे एक अज्ञात चोर ने फ्लिपकार्ट कार्यालय के वेंटिलेटर को तोड़ दिया और रस्सी के सहारे अंदर प्रवेश किया. चोर ने काउंटर में रखे करीब एक लाख पैंतीस हजार रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन उड़ा लिए.

तुपुदाना ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का किया गया था गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए तुपुदाना ओपी प्रभारी सिद्धांत के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने टेक्निकल सेल की सहयोग से आरोपी समीर नायक को डुंगरी टोला से धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के तीनों मोबाइल फोन बरामद हो गए. आईएमईआई (IMEI) नंबरों का मिलान कर लिया गया है.

