भाजपा कोर कमेटी की बैठक में छात्रों से व्यवहार का मुद्दा छाया

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक...

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में मौजूद पार्टी नेता
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में मौजूद पार्टी नेता

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की. बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और पार्टी के संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि छात्रों के साथ किए जा रहे व्यवहार को लेकर पार्टी ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. इस मुद्दे पर बैठक में गंभीर चर्चा हुई.

17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान

मनोज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. अभियान के तहत पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई.

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र कुमार राय और दिनेशानंद गोस्वामी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और अनंत ओझा समेत कई नेता मौजूद रहे.

ALSO READ: रामगढ़: DC ने कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर, वहीं तीन अपराधियों को सप्ताह में एक दिन थाने में लगानी होगी हाजिरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *