हजारीबाग में आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद होंगे शामिल

Hazaribagh: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हजारीबाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. जुलूस को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली...

Juloos-e-Mohammadi
बाजारों में उमड़ी भीड़

Hazaribagh: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को हजारीबाग में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा. जुलूस को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है. पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह है.

बाजारों में खरीदारी को देर रात तक उमड़ी भीड़

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शहर के विभिन्न बाजारों और मोहल्लों में चहल-पहल बढ़ गई है. मंगलवार को देर रात तक खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी. लोग जुलूस में शामिल होने के लिए इस्लामी झंडे, सजावटी सामान और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदते नजर आए. शहर की कई मस्जिदों को आकर्षक विद्युत लाइटों, झालरों और सजावटी सामानों से सजाया गया है. शाम होते ही मस्जिदें और आसपास के इलाके रोशनी से जगमगा उठे. लोगों ने अपने घरों और दुकानों को भी सजाया है.

कमेटियां व्यवस्था में जुटीं

जुलूस की तैयारियों में युवा और विभिन्न कमेटियों के सदस्य जुटे हुए हैं. जगह-जगह जुलूस के स्वागत और व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. शहर की जामा मस्जिद से पहला जुलूस सुबह 9.30 बजे जोश और अकीदत के साथ निकलेगा. जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचेगा, जहां सलातो-सलाम के साथ इसका समापन होगा.

यह भी पढ़ें: मिलाद-उन-नबी पर आज हजारीबाग में बदला नो-एंट्री का समय, सुबह 8 से रात 12 बजे तक रहेगा प्रतिबंध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *