Chakradharpur: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा विशेष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में फाउंडेशन की नीतू साहू की अध्यक्षता द्वारा महिलाओं ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं भाई-बहन के अटूट रिश्ते का संदेश दिया. इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं. रक्षा बंधन जैसे पर्व पर उन्हें राखी बांधकर सम्मानित करना समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है.

पुलिस अधिकारियों ने शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया. आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने पुलिस जवानों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित सेवा की कामना की. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष नीतू साहू, दिप्पी कौर, कांचन छाबरा, ममता अग्रवाल, सबिता चुंग, सुषमा साव, मोनिका साव, किरन चौहान, पूनम देवी, मंजू मिश्रा, मीना भागेरिया, आशा कुमारी सहित महिलाएं एवं युवती उपस्थित रही.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा जेल

