बोकारो : 300 मीटर जर्जर सड़क के कारण रेलवे के यात्री, स्कूली बच्चों और आयुष्मान सेंटर के मरीज परेशान – News Wave Jharkhand

Bokaro : राधा गांव रेलवे स्टेशन और राधानगर से चैनपुर, करहरिया कटका सहित अन्य ग्रामीण को जोड़ने वाली सड़क करीब 12-15 वर्षों...

bokaro-news

Bokaro : राधा गांव रेलवे स्टेशन और राधानगर से चैनपुर, करहरिया कटका सहित अन्य ग्रामीण को जोड़ने वाली सड़क करीब 12-15 वर्षों से जर्जर हालत में है. सड़क की दुर्दशा के कारण इन क्षेत्रों के स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. राधानगर के बड़ा तालाब के एक छोर से दूसरे छोर की बीच का यह रास्ता बारिश के दिनों में ग्रामीणों की चुनौती को और बढ़ा देती है. राधा गांव स्टेशन के लिए यही एक मुख्य सड़क है, फिर भी बदहाल है.

कई बार हो चुकी दुर्घटना

स्थानीय ग्रामीण सुभाष सरकार का कहना है कि दुलालपूर आदि क्षेत्र के बच्चे राधानगर स्कूल के लिए आते-जाते है. राधानगर के भी कई बच्चे चैनपुर क्षेत्र के हाई स्कूल व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने-लिखने आते-जाते है. इस तालाब के पास जर्जर सड़क की आज तक किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सुध नहीं ली. इस कारण स्टेशन आदि स्थलों में जाने-आने के क्रम में कई बार यहां ऑटो रिक्शा पलट चुकी है. इसके बाद भी इस 200 से 300 मीटर की सड़क का सुदृढ़ीकरण नहीं हुआ.

बोकारो का पहला आयुष्मान सेंटर 

ग्रामीणों ने कहा कि बोकारो का पहला आयुष्मान सेंटर राधानगर पंचायत में बना, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया. लेकिन इस सेंटर तक पहुंचने वाली सड़क बनाने की जहमत न तो पूर्व की सरकार और पूर्व विधायक ने और न ही वर्तमान सरकार, वर्तमान विधायक या पंचायत द्वारा उठाई गई.

Also Read : हजारीबाग: होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार कर भेजा जेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *