नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार के बाद अब परीक्षा विभाग के कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने दिया इस्तीफा

Palamu: नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव सामने आया है. परीक्षा विभाग के कोऑर्डिनेटर और असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव...

Palamu: नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव सामने आया है. परीक्षा विभाग के कोऑर्डिनेटर और असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव श्रीवास्तव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को भेजा है, हालांकि फिलहाल इसे मंजूरी नहीं मिली है. गौरव श्रीवास्तव को विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में अहम जिम्मेदारी दी गई थी. परीक्षा से जुड़े रूटिंग कार्य के साथ-साथ रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. ऐसे में उनके इस्तीफे से परीक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ने की चर्चा शुरू हो गई है.

इस्तीफे की वजह निजी बताई

गौरव श्रीवास्तव ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने कोऑर्डिनेटर के पद से हटने के लिए इस्तीफा दिया है, लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे स्वीकार नहीं किया है. वे विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और आगे इसी पद पर वापस काम करना चाहते हैं.

पहले रजिस्ट्रार भी दे चुके हैं इस्तीफा

गौरव श्रीवास्तव से पहले नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. नफीस अहमद भी इस्तीफा दे चुके हैं. कम समय के अंतराल में दो प्रमुख पदाधिकारियों के इस्तीफे से विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

AlsoRead:टेरर फंडिंग मामले के आरोपी TSPC के सक्रिय उग्रवादी नरेश गंझु को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *