Palamu: मेदिनीनगर शहर में जेलहाता से साहित्य समाज जाने वाली मुख्य सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है. इस मार्ग पर स्थित नर्सिंग होम और क्लीनिक के बाहर वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों के वाहन सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं. डॉ. अरुण शुक्ला के नर्सिंग होम परिसर में पर्याप्त जगह होने के बावजूद मरीजों को उतारने के लिए एंबुलेंस और अन्य वाहन सड़क पर रोक दिए जाते हैं. वहीं, नर्सिंग होम के कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों के दोपहिया वाहन भी सड़क के दोनों ओर खड़े रहते हैं.

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग
सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण हर घंटे जाम की स्थिति बन रही है. इससे आम राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर वाहनों के खड़े रहने से आए दिन छोटे-मोटे हादसे भी होते रहते हैं. स्थानीय निवासियों ने यातायात विभाग से इस मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करने की मांग की है. साथ ही नर्सिंग होम संचालकों को अपने परिसर में ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित कराने का निर्देश देने की मांग की गई है, ताकि मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित न हो.
ALSO READ: कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ज्वैलरी ब्रांड GIVA ने हटाया ऐड

