रांचीः राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, किया गया स्वागत

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा पहली बार BJP प्रदेश कार्यालय...

BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा पहली बार BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे. इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी. राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है.संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से इनके कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी.

सम्मान ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी

प्रदीप वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो अहम दायित्व सौंपा गया है, वह केवल सम्मान ही नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है. BJP कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत, परिश्रम और समर्पण के बल पर कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे पद तक पहुंच सकता है. यह दायित्व केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के सभी BJP कार्यकर्ताओं के स्नेह और मेहनत का सम्मान है. उनका फोकस संगठन विस्तार और इसकी मजबूती पर रहेगा. इसके लिए वे पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा से काम करेंगे. उन्होंने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया.

ALSO READ: बोकारो: DVC मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन के साथ कर्मचारी संघ की वार्ता, विभिन्न मांगों के जल्द समाधान का मिला आश्वासन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *